भारतीय राजव्यवस्था

1.  किस अधिनियम के अन्तर्गत भारतीय विधान परिषद को बजट बहस करने की शक्ति प्राप्त हुई
उत्तर - भारतीय परिषद अधिनियम 1892 ।
2. सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना का प्रावधान किस ऐक्ट में वर्णित था ?
उत्तर - रेगुलेटिंग ऐक्ट, 1773।
3. ’द्वैध शासन’ किस अधिनियम के अन्तर्गत स्थापित हुआ ?
उत्तर - भारत सरकार अधिनियम 1935।
4. राष्ट्रपति को अध्यादेश निर्गत करने की शक्ति किस अधिनियम से प्रेरित है ?
उत्तर - भारत सरकार अधिनियम 1935।
5. किस अधिनियम में अखिल भारतीय के महासंघ स्थापित करने का प्रावधान सम्मिलित है ?
उत्तर - भारत सरकार अधिनियम 1935।
6. किस अधिनियम के अनुसार बर्मा भारत से अलग हुआ ?
उत्तर - भारत सरकार अधिनियम 1935।
7. किस पार्टी ने सबसे पहले भारत के लिए संविधान की रचना हेतु सभा का विचार प्रस्तुत किया ?
उत्तर - स्वराज पार्टी।
8. भारत के संविधान का प्रारूप तैयार करने वाली संविधान सभा के सदस्यों को किनके द्वारा चुना गया ?
उत्तर - विभिन्न प्रांतों की विधानसभा।
9. किसे संविधान संभा का स्थायी अध्यक्ष चुना गया था ?
उत्तर - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद।
10. भारतीय संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी ?
उत्तर - 9 दिसंबर, 1946।