भारतीय राजव्यवस्था
1. मौलिक अधिकार किस देश के संविधान से लिए गए है ?
उत्तर - संयुक्त राज्य अमेरिका
2. ’ संविधान की कुँजी ’ कहलाती है
उत्तर - संविधान की प्रस्तावना
3. भारतीय संघके घटक राज्यों का उल्लेख किस अनुसूची में किया गया है ?
उत्तर - प्रथम अनुसूची
4. संविधान के मूल प्रारूप में राज्यों के चारों प्रवर्ग ( क, ख ,ग, घ ) कब समाप्त किए गए ?
उत्तर - वर्ष 1956
5. भारत में गणतन्त्र कब लागू किया गया ?
उत्तर - 26 जनवरी , 1950
6. संसदीय सरकार में मन्त्रितण्डल किसके प्रति उत्तरदायी है ?
उत्तर - विधायिका के प्रति
7. संविधान में संशोधन की प्रक्रिया का उल्लेख किस अनुच्छेद में किया गया है ?
उत्तर - अनुच्छेद - 368
8. भारत में लगातार दो कार्यकाल पूर्ण करने वाले राष्ट्रपति थे ?
उत्तर - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
9. भारत का संविधान भारत को किस रूप में वर्णित करता है ?
उत्तर - राज्यों के संघ
10. किस मूल अधिकार को संविधान का हृदय एवं आत्मा की संज्ञा दी गई है ?
उत्तर - संवैधानिक उपचारों का अधिकार
11. भारतीय संविधान के अनुसार ’ राजनीतिक शक्ति ’ का आधार क्या है ?
उत्तर - भारत की जनता
12. भारतीय संविधान का स्वरूप संघात्मक है अथवा एकात्मक
उत्तर - दोनों का समन्वय
13. नागरिकता का उल्लेख संविधान के किस भाग में किया गया है ?
उत्तर - भाग - दो
14. ’ पन्थ निरपेक्ष ’ शब्द किस संवैधानिक संशोधन के बाद जोड़ा गया ?
उत्तर - 42वें संविधान संशोधन
15. संविधान का रक्षक किसे बनाया गया है ?
उत्तर - सर्वोच्च न्यायालय