भारतीय राजव्यवथा

1. ’संसदात्मक शासन व्यवस्था’ में कार्यपालिका पर किसका नियंत्रण होता है ?
उत्तर - विधायिका।
2. ’अध्याक्षात्मक शासन प्रणाली’ के तहत कार्यकारिणी का प्रमुख कौन होता है ?
उत्तर - राष्ट्रपति।
3. किस प्रकार की सरकार व्यक्ति की स्वतंत्रता के हित में राज्य की सत्ता पर प्रभावकारी प्रतिबन्ध लगाती है ?
उत्तर - संवैधानिक सरकार।
4. किस क्षेत्र को संसद के दोनों सदनों का प्रतिनिधित्व प्राप्त है ?
उत्तर - संघीय क्षेत्र।
5. नए राज्य के गठन की शक्ति किसमें निहित है ?
उत्तर - संसद।
6. संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार भारत ’राज्यों का संघ’ है ?
उत्तर - अनुच्छेद - 1।
7. किस अनुच्छेद के तहत नए राज्यों के गठन हेतु विशेष प्रक्रिया नहीं अपनाई जाती है ?
उत्तर - अनुच्छेद - 368।
8. भारत में ’संघ राज्यों का प्रशासन’ किसके अधीन होता है ?
उत्तर - राष्ट्रपति।
9. संविधान की किस सूची में भाषाएँ वर्णित हैं ?
उत्तर - आठवीं।
10 कम-से-कम चार राज्यों में राज्य स्तरीय दल के रूप में मान्यता प्राप्त दल को क्या कहते हैं ? 
उत्तर - राष्ट्रीय दल।