भारतीय इतिहास
1. औरंगजेब की मृत्यु के पश्चात बंगाल किसके नेतृत्व में एक स्वतन्त्र राज्य के रूप में स्थापित हुआ ?
उतर मुर्शीद कुली खाँ
2. प्रथम - आंग्ल - सिख युद्ध के समय भारत के गर्वनर - जनरल कौन थे ?
उतर लॉर्ड हॉर्डिंग
3. भारत में नियुक्त किस पुर्तगाली वायसराय ने पुर्तगालियों को भारतीय महिलाओं से विवाह करने हेतु प्रेरित किया ?
उतर अल्फांसो - डी - अब्बुकर्क
4. किस मुगल शासक के शाही फरमान पर ईस्ट इण्डिया कम्पनी को बिना चुँगी चुकाए व्यापार करने की अनुमति प्राप्त हुई ?
उतर फर्रूखसियर
5. किस चार्टर ऐक्ट के तहत कम्पनी का भारतीय व्यापार पर एकाधिकार समाप्त किया गया तथा शिक्षा पर रू 1 लाख खर्च करने का प्रावधान किया गया ?
उतर चार्टर ऐक्ट ( 1813 )
6. भारत में विभागीय व्यवस्था अर्थात मन्त्रिमण्डलीय व्यवस्था की शुरूआत किस वायसराय द्धारा प्रारम्भ की गई ?
उतर लॉर्ड कैनिंग
7. साम्राज्यवादी नीति अपनाते हुए भारत में सहायक सन्धि प्रणाली की शुरूआत किसने की ?
उतर लॉर्ड वेलेजली
8. भारत में सर्वप्रथम प्रति व्यक्ति आय की गणना किसने की ?
उतर दादाभाई नौरोजी
9. काँग्रेस ने अपने किस अधिवेशन में सर्वप्रथम धन के निष्कासन सिद्धान्त को स्वीकार किया ?
उतर कलकता अधिवेशन ( 1896 )
10. किस विद्रोह का उल्लेख बंकिमचन्द्र चटटोपाध्याय ने अपनी रचना "आनन्द मठ" में किया है ?
उतर संन्यासी विद्रोह