भारतीय इतिहास
1. नृत्य करती हुई नारी की कांस्य मूर्ति सिन्धु सभ्यता के किस स्थान से प्राप्त हुई है ?
उत्तर - मोहनजोदड़ो
2. किस ग्रन्थ में चन्द्रगुप्त मौर्य के उत्तराधिकारी बिन्दुसार का नाम ’भद्रसार’ मिलता हैं ?
उत्तर - वायु पुराण
3. अशोक के धम्म में ब्राह्मणों , सन्यासियों , मित्रों इत्यादि के साथ अच्छा व्यवहार करने को क्या कहा जाता था ?
उत्तर - सम्प्रतिपत्रि
4. प्राचीन इतिहास की कौन-सी गुफा ’ त्रिमूर्ति ’ के लिए प्रसिद्ध है ?
उत्तर - एलीफेण्टा
5. वह कला शैली जिसमें भारतीय तथा ग्रीक (युनान) की आकृति का सम्मिश्रण है
उत्तर - गान्धार कला शैली
6. हड़प्पा सभ्यता को किस अन्य नाम से जाना जाता है ?
उत्तर - कांस्ययुगीन सभ्यता
7. किसके शासन काल में मेगास्थनीज राजदूत के रूप में भारत आया था ?
उत्तर - चन्द्रगुप्त मौर्य
8. राजा रवारवेल किस चेदी वंश के महानतम शासक थे ?
उत्तर - कलिंग
9. यजुर्वेद किस शैली में लिखा गया है ?
उत्तर - गद्य तथा पद्य
10. प्राचीन सूर्य मन्दिर भारत के किस राज्य में स्थित हैं ?
उत्तर - ओडिशा
11. दक्षिण भारत में प्रसिद्ध जैन केन्द्र कहाँ स्थित है ?
उत्तर - श्रवणबेलगोला
12. कलहण की राजतरंगिणी में वर्णित अन्तिम शासक कौन है ?
उत्तर - जयसिंह
13. सूर्य देवी गायत्री को सम्बोधित गायत्री मन्त्र किस ग्रन्थ में है ?
उत्तर - ऋग्वेद संहिता
14. सम्राट कनिष्क किस धर्म के अनुयायी थे ?
उत्तर - महायान धर्म
15. ’ आर्य ’ शब्द का सर्वप्रथम उल्लेख किस ग्रन्थ में मिलता है ?
उत्तर - ऋग्वेद