Indian History Question and Answer in Hindi
(भारतीय इतिहास प्रश्न और उत्तर)
(भारतीय इतिहास प्रश्न और उत्तर)
प्र. महावीर स्वामी के प्रधान शिष्यों को क्या कहा जाता था ?
उ. गणधर
प्र. गौतम बुद्व ने सर्वाधिक उपदेश कहाँ दिए ?
उ. श्रावस्ती
प्र. किस ग्रन्थ में चन्द्रगुप्त मौर्य के उत्तराधिकारी बिन्दुसार का नाम ’भद्रसार‘ मिलता है ?
उ. वायु पुराण
प्र. साँची का स्तूप किसने बनवाया ?
उ. अशोक
प्र. अकबर ने किसे ’कण्ठाभरवाणी विलास‘ की उपाधि प्रदान की थी ?
उ. तानसेन
प्र. किस मन्दिर की भीतरी दीवारों पर रामायण के दृश्य उत्कीर्ण किए गए हैं ?
उ. हजार रामास्वामी मन्दिर
प्र. कौटिल्य द्वारा प्रयुक्त ’धर्मस्थीय‘ शब्द का क्या तात्पर्य था ?
उ. न्यायालय
प्र. उदयगिरि के गुहा मन्दिर का निर्माण किसने कराया था ?
उ. वीरसेन
प्र. अखिल भारतीय किसान सभा की स्थापना किसने की ?
उ. स्वामी सहजानन्द सरस्वती
प्र. हिन्दुस्तान समाजवादी गणतन्त्रीय सेना के संस्थापक सदस्य कौन थे ?
उ. रामप्रसाद बिस्मिल
प्र. मुस्लिम लीग के किस प्रसिद्व नेता को ’कायदे आजम‘ के नाम से जाना जाता है ?
उ. मोहम्मद अली जिन्ना
प्र. भारत कोकिला के नाम से प्रसिद्व महिला कौन थी ?
उ. सरोजिनी नायडू
प्र. गुप्त वंश के किस राजा ने हूणों को भारत पर आक्रमण करने से रोका ?
उ. स्कन्दग्रुप्त
प्र. सिकन्दर के आक्रमण के समय उत्तरी भारत पर किस वंश का शासन था ?
उ. नन्द
प्र. काँची के कैलाशनाथ मन्दिर का निर्माण किस पल्लव शासन ने करवाया था ?
उ. नरसिंहवर्मन द्वितीय