भारतीय अर्थव्यवस्था

1. मुक्त व्यापार क्षेत्र घोषित किया जाने वाला भारत का पहला निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र कौन-सा है ?
उत्तर - काण्डला।
2. भारत में निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपनाई गई विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) की नीति किस देश से प्रेरित है ?
उत्तर - चीन।
3. औद्योगिक निर्णयों में मजदूरों की भागीदारी को क्या कहा जाता है ?
उत्तर - औद्योगिक लोकतंत्र।
4. भारत में निजी उद्योगों को दीर्घकालिक ऋणों का संवितरण कौन-सा निगम/संस्थान करता है ?
उत्तर - प्राथमिक ऋण समिति।
5. भारत का आर्थिक सर्वेक्षण प्रतिवर्ष किसके द्वारा प्रकाशित किया जाता है ?
उत्तर - वित्त मंत्रालय।
6. आर्थिक असमानताओं को दूर करने के लिए महात्मा गाँधी ने किस सिद्धांत का उपयोग किया था ?
उत्तर - ट्रस्टीशिप।
7. किस पंचवर्षीय योजना में भारी उद्योग को प्राथमिकता दी ?
उत्तर - दूसरी।
8. समाजवादी अर्थव्यवस्था में उत्पादन के सभी कारक किसके स्वामित्व और नियंत्रण में रहते हैं ?
उत्तर - राज्य।
9. गरीबी हटाने के लिए पहली बार किस पंचवर्षीय योजना में जोर दिया गया था ?
उत्तर - पाँचवी।
10. कृषि उत्पादों को श्रेणीकरण और मानकीकरण किस संस्थान के माध्यम से किया जाता है ?
उत्तर - विपणन और निरीक्षण निदेशालय।