भारतीय अर्थव्यवस्था
1. भारत में किस संस्थान/आयोग द्वारा फर्मों के विलयन तथा अधिग्रहण को विनियमित किया जाता है ?
उत्तर - भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी)
2. किस बैंक ने किसानों के पास आसानी से पहूँचने के लिए ’किसान क्लब’ बनाए हैं ?
उत्तर - भारतीय स्टेट बैंक।
3. जब किसी वस्तु का उत्पादन एक यूनिट द्वारा बढ़ जाता है, तो कुल लागत में होने वाला योग क्या कहलाता है ?
उत्तर - सीमान्त लागत।
4. सरकार के व्यय, कराधान और उधार लेने संबन्धित नीति को क्या कहा जाता है ?
उत्तर - राजकोषीय नीति।
5. नकद आरक्षण अनुपात में वृद्धि के फलस्वरूप बैंक साख पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर - बैंक साख की कमी।
6. भारत में राष्ट्रीयकृत वाणिज्यिक बैंकों में बचत खातों पर दी जाने वाली ब्याज दरें किसके द्वारा निर्धारित की जाती है ?
उत्तर - स्वयं ऋणप्रदाता बैंक।
7. मौद्रिक नीति किसके द्वारा बनाई और लागू की जाती है ?
उत्तर - भारतीय रिजर्व बैंक।
8. अल्पकालिक सरकारी प्रतिभूति-पत्र को कहा जाता है।
उत्तर - ट्रेजरी बिल।
9. विभिन्न देशों के समूहों के साथ व्यापार-करार करने की औपचारिक पद्धति को क्या कहा जाता है ?
उत्तर - ट्रेडिंग ब्लॉक।
10. भारतीय रिजर्व बैंक किस प्रणाली के अन्तर्गत करेन्सी नोट जारी करता है ?
उत्तर - न्यूनतम भण्डारण प्रणाली।