भारतीय अर्थव्यवस्था ( जनसंख्या )
1.' जनसांख्यिकी बोनस' से तात्पर्य जनसंख्या में उत्पादनकारी (श्रम सम्बन्धी) आयु समूह में वृद्धि से है।
2. भारत में सबसे कम लिंगानुपात वाला राज्य हरियाणा (874) है।
3. वर्ष 2011 के अन्तिम आँकड़ो के अनुसार केरल का लिगांनुपात 1084 है।
4. भारत में सर्वाधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या वाला प्रेदश उतर प्रदेश है।
5. पंजाब में अनुसूचित श्रेणी में कोई जनजाति आबादी नहीं है।
6. वर्ष 1921 को भारत के जनांकिकींय इतिहास का महान विभाजन वर्ष कहा जाता है।
7. प्रत्येक 1000 जीवित बच्चों में से अपने पहले जन्मदिन से पूर्व मरने वाले बच्चों की संख्या का अनुपात शिशु मुत्यु दर कहलाता है।
8. भारत में शिशु मृत्यु दर 40 प्रति हजार है।
9. केरल की शिशु मृत्यु दर 12 है जोकि भारत में सबसे कम है।
10. जनसंख्या 2011 के अन्तिम आँकड़ो के अनुसार भारत में सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला माहे (पुदुचेरी ) 1184 है।