भूगोल
(भारत एवं विश्व)
(भारत एवं विश्व)
1. दक्षिणी गोलार्द्ध में पवन का अपनी बाईं ओर विक्षेपित होने का क्या कारण है ?
उत्तर - पृथ्वी का घूर्णन।
2. प्रवाल विरंजन का सर्वाधिक प्रमुख कारक क्या है ?
उत्तर - वैश्विक तापन।
3. अमेजन नदी घाटी में विषुवतीय उष्णार्द्र वनों को क्या कहा जाता है ?
उत्तर - सेल्वास।
4. लाल मृदा वर्ण किसके कारण उत्पन्न होता है ?
उत्तर - लौह यौगिक।
5. अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ’मेसाबी रनेज’ किस उत्पाद के लिए जाना जाता है ?
उत्तर - लौह अयस्क।
6. हारमुज जलसन्धि किन दो खाड़ियों के बीच अवस्थित है ?
उत्तर - फारस एवं ओमान की खाड़ी।
7. कौन-से महाद्वीप एक-दूसरे का दर्पण प्रतिबिम्ब बनाते हैं ?
उत्तर - अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका।
8. पूर्वी द्वीप समूह का कौन-सा द्वीप तीन देशों में विभाजित है ?
उत्तर - बोर्नियो।
9. दक्षिण-पूर्वी अफ्रीका में स्थित वह कौन-सा भूबद्ध देश है, जो पहले न्यासालैण्ड के नाम से जाना जाता था ?
उत्तर - मलावी।
10. आर्कटिक महासागर एवं प्रशान्त महासागर को जोड़ने वाला जलडमरूमध्य है ?
उत्तर - बेरिंग।