भूगोल
(भारत एवं विश्व)
(भारत एवं विश्व)
1. अमेरिका का शहर डेट्रॉयट किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है ?
उत्तर - ऑटोमोबाइल उद्योग।
2. ’प्रवाल विरंजन’ का सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारक क्या है ?
उत्तर - वैश्विक ऊष्मन
3. दूध-गंगा नदी किस राज्य में प्रवाहित होती है ?
उत्तर - जम्मू एवं कश्मीर।
4. वर्ष 2001-11 की अवधि में जनसंख्या वृद्धि का प्रतिशत क्या था ?
उत्तर - 17.64%
5. बेसाल्ट लावा के उपक्षय के कारण निर्मित हुई मिट्टी का क्या नाम है ?
उत्तर - रेगुर (काली) मिट्टी।
6. दामोदर नदी से निकाली गई नहर का क्या नाम है ?
उत्तर - एडॉन नहर।
7. भारत की सबसे बड़ी मशीनीकृत खान कौन-सी है ?
उत्तर - बैलाडीलपा खान (छत्तीसगढ़)।
8. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में लिंगानुपात क्या है ?
उत्तर - 940
9. किस राज्य में टिन अयस्क का प्रमुख भण्डार है ?
उत्तर - छत्तीसगढ (38%)
10. ’ग्रेट इण्डियन हॉर्नबिल’ भारत में कहाँ पाई जाती है ?
उत्तर - पश्चिमी घाट।