Current Affairs 2nd January 2020 : Daily GK Update in Hindi

प्रश्न 1. महिंद्रा एंड महिंद्रा के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन आनंद महिंद्रा वर्ष 2020 के किस महीने से कंपनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का पदभार संभालेंगे ?

क. जनवरी
ख. अप्रैल
ग. अगस्त
घ. दिसम्बर

उत्तर ख. अप्रैल

प्रश्न 2. रैंडस्टैड इनसाइट सैलरी ट्रेंड्स रिपोर्ट-2019 के मुताबिक, भारत में सबसे ज्यादा वेतन देने के मामले में कौन सा शहर तीसरे स्थान पर हैं ?

क. दिल्ली
ख. मुंबई
ग. चेन्नई
घ. बेंगलुरू

उत्तर घ. बेंगलुरू

प्रश्न 3. निजी क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा बैंक एचडीएफसी बैंक दुनिया का कौनसा सबसे बड़ा बैंक बन गया हैं ?

क. 12वां
ख. 18वां
ग. 26वां
घ. 40वां

उत्तर ग. 26वां

प्रश्न 4. दक्षिण एशियाई साहित्य के लिये किसे 2019 के ’डीएससी पुरस्कार‘ से सम्मानित किया गया हैं ?

क. अमिताभ बागची
ख. अमिताभ भट्टाचार्य       
ग. अमिताभ बच्चन
घ. अमिताभ वर्मा

उत्तर क. अमिताभ बागची

प्रश्न 5. इनमें से किस देश में तैनात करीब 850 भारतीय शंति सैनिकों को समर्पण और बलिदान के लिए ’संयुक्त राष्ट्र पदक‘ से सम्मानित किया गया हैं ?

क. जापान
ख. दक्षिण सूडान
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. इंडोनेशिया

उत्तर ख. दक्षिण सूडान

प्रश्न 6. नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली ने कितने वर्ष पुराने त्रिपक्षीय समझौते की समीक्षा की माँग की हैं ?

क. 50 साल
ख. 65 साल
ग. 72 साल
घ. 90 साल

उत्तर ग. 72 साल

प्रश्न 7. हाल ही में किसने देश के सबसे भव्य पार्क ’भारत वंदना पार्क‘ का द्वारका सेक्टर-20 में शिलान्यास किया हैं ?

क. अरविन्द केजरीवाल
ख. नरेन्द्र मोदी
ग. अमित शाह
घ. पीयूष गोयल

उत्तर ग. अमित शाह

प्रश्न 8. भारत में ऊर्जा दक्षता निवेशों का विस्तार करने के लिए भारत सरकार ने किसके साथ 250 मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किये हैं ?

क. वर्ल्ड बैंक
ख. एशियाई विकास बैंक
ग. बैंक ऑफ अमेरिका
घ. आरबीआई

उत्तर ख. एशियाई विकास बैंक

प्रश्न 9. इंग्लैंड की टीम के कप्तान इयोन मोर्गन को किस आईपीएल टीम ने 5.25 करोड़ रूपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शमिल किया हैं ?

क. दिल्ली कैपिटल
ख. चेन्नई सुपर किंग्स
ग. रॉयल चैंलेंजर बंगलोर
घ. कोलकाता नाइर्ट राइडर्स

उत्तर घ. कोलकाता नाइर्ट राइडर्स

प्रश्न 10. भारतीय टीम का कौन सा गेंदबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2 हैट्रिक लेने वाला पहला भारतीय गेंदबाज बन गया हैं ?

क. मोहमद शमी
ख. कुलदीप यादव
ग. भुवनेश्वर कुमार
घ. जसप्रीत बुमराह

उत्तर ख. कुलदीप यादव