📚 Exam by Category
▾
More Exam · Recruitment - Vacancy

TSSPDCL में निकली जूनियर लाइनमैन के 1000 पदों पर वैकेंसी, जाने पुरी डिटेल्स

On 18th May 2022, Time : 13:50:08 Entered By : RV Panwar

<< Back
TSSPDCL में निकली जूनियर लाइनमैन के 1000 पदों पर वैकेंसी, जाने पुरी डिटेल्स
 
तेलंगाना स्टेट साउदर्न पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (TSSPDCL) की तरफ से कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. इस वैकेंसी के तहत जूनियर लाइनमैन के 1000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. अतः आवेदक विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट tssouthernpower.cgg.gov.in और tssouthernpower.com पर जाकर 10 जुन से पहले आवेदन कर सकते है.

TSSPDCL जूनियर लाइनमैन भर्ती  डिटेल्स 2022
 
पद का नाम पदो की संख्या शैक्षिक योग्यता
जूनियर लाइनमैन 1000 पद  इस पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास की हो. इसके अलावा उसका इलेक्ट्रिकल ट्रेड या वायरमैन ट्रेड में आईटीआई किया होना भी अनिवार्य है या फिर अभ्यर्थी ने इलेक्ट्रिकल ट्रेड में दो साल का इंटरमीडिएट वोकेशनल कोर्स किया हो. 

आयु सीमा :
इस पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 38 साल के बीच होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क :
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जनरल व ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के तौर पर 200 रुपए जमा करने होंगे. वहीं एससी, एसटी और महिला अभ्यर्थियों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.
सेलेक्शन प्रोसेस
आवेदकों का चयन लिखित परिक्षा, स्किल्स टेस्ट, डोक्यूमेंट वेरिफिकेशन से होगा।
आवेदन कैसे करें
 
1. टीएसएसपीडीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
2. करियर सेक्शन में जाएं
3. जूनियर लाइनमैन की नवीनतम अधिसूचना प्राप्त करें
4. पात्रता, चयन, आवेदन शुल्क आदि जैसे सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
5. अगर आप पात्र हैं तो अप्लाई लिंक पर क्लिक करें
6. बिना किसी गलती के सभी क्रेडेंशियल दर्ज करें
7. विनिर्देशों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
8. अंत में, सबमिट करने से पहले आवेदन पत्र का पूर्वावलोकन करें
9. अंतिम समय की भागदौड़ से बचकर यथाशीघ्र विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र जमा करें
10. इसका एक प्रिंट लें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए ड्राफ्ट में रखें।
IMPORTANT LINK :
 

TSSPDCL Junior Lineman Exam Mock Test
 

Available Now

TSSPDCL Junior Lineman Question Paper & MCQ
 

Available Now

TSSPDCL Junior Lineman Syllabus
 

Available Now

Related Posts

NewWCL Clerk, Junior Data Entry Operator and Other Recruitment 2026 for 514 Posts
On 17th November 2026 , Time : 18:47:41 in [Recruitment - Vacancy]
Western Coalfields Limited (WCL) for 514 posts under Clerk, Junior Data Entry Operator and Other Posts. WCL Clerk, Junior Data Entry Operator and Othe… Read more ....
NewDLSA West Champaran Para Legal Volunteer Recruitment 2026 for 150 Posts
On 17th November 2026 , Time : 18:11:16 in [Recruitment - Vacancy]
District Legal Services Authority, West Champaran, Bettiah (DLSA West Champaran) for 150 posts under Para Legal Volunteer Posts. DLSA West Champaran … Read more ....
NewBBAU Data Collector, Data Analyst Recruitment 2026 for 12 Posts
On 17th November 2026 , Time : 13:32:21 in [Recruitment - Vacancy]
Babasaheb Bhimrao Ambedkar University (BBAU) for 12 posts under Posts. BBAU Data Collector, Data Analyst has been released Date 22nd November 2026 at … Read more ....
NewHLL Chief Manager, Operations Manager and Other Recruitment 2026 for 10 Posts
On 17th November 2026 , Time : 13:06:45 in [Recruitment - Vacancy]
HLL Lifecare Limited for 10 posts under Chief Manager, Operations Manager and Other Posts. HLL Chief Manager, Operations Manager and Other has been re… Read more ....

About Author

AuthorRV Panwar

Leave a comment