📚 Exam by Category
▾
More Exam · Recruitment - Vacancy

यूकेएसएसएससी मत्स्य निरीक्षक भर्ती 2022

On 14th January 2022, Time : 15:24:41

<< Back
यूकेएसएसएससी मत्स्य निरीक्षक भर्ती 2022 
 
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने मत्स्य निरीक्षक के पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। यूकेएसएसएससी ने कुल 28 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी, 2022 से शुरू हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थियों को 5 मार्च, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन का समय मिलेगा। उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़कर ऑनलाइन आवेदन पत्र को भरें।

यूकेएसएसएससी मत्स्य निरीक्षक भर्ती 2022 : विवरण
 
यूकेएसएसएससी उत्तराखंड अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग
पदों का नाम मत्स्य निरीक्षक
पदों की संख्या 28 पद
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि 20 जनवरी, 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि  5 मार्च, 2022
लिखित परीक्षा की अनुमानित तिथि अगस्त, 2022 में प्रस्तावित
आधिकारिक अधिसूचना यहां क्लिक करें

यूकेएसएसएससी मत्स्य रक्षक पात्रता 2022
पदों का पूरा विवरण
पदों की कुल संख्या  : 8 पद
पदों का नाम : मत्स्य निरीक्षक (Fisheries inspector)
शैक्षिक योग्यता
1. उम्मीदवारों के पास भारत में स्थापित किसी विश्वविद्यालय से मत्स्य विज्ञान में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए या उम्मीदवारों के पास सरकारी विश्वविद्यालय व शिक्षण संस्थान व उसके समकक्ष कोई अन्य डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
2. गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से मात्स्यिकी विज्ञान में चार वर्ष की स्नातक पाठ्यक्रम की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा
मत्स्य निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 42 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क
कोई आवेदन शुल्क नहीं
है
 
चयन प्रक्रिया
यूकेएसएसएससी मत्स्य निरीक्षक भर्ती 2022 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। उम्मीदवारों से 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह लिखित परीक्षा दो घंटे की होगी।
वेतन
मत्स्य निरीक्षक पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 29,200 रुपये से 92,300 रुपये लेवल-05 के तहत प्रति महीना वेतन मिलेगा।
UKSSSC Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन
1. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
2. अब यूकेएसएसएससी मत्स्य निरीक्षक भर्ती 2022 लिंक पर क्लिक करें।
3. लिंक पर क्लिक करने के बाद उपलब्ध अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़ें।
4. अब वेबसाइट में बाईं तरफ दिए गए एक बार पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें।
5. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद ऑनलाइन पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
6. ऑनलाइन पंजीकरण लिंक पर क्लिक करने के बाद फॉर्म भरें।
7. आवेदन पत्र भरने के बाद उसकी जांच करके उसे जमा कर दें।
8. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
9. अब आपका आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
10. आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
11. अब आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

Related Posts

NewBBAU Data Collector, Data Analyst Recruitment 2026 for 12 Posts
On 17th November 2026 , Time : 13:32:21 in [Recruitment - Vacancy]
Babasaheb Bhimrao Ambedkar University (BBAU) for 12 posts under Posts. BBAU Data Collector, Data Analyst has been released Date 22nd November 2026 at … Read more ....
NewHLL Chief Manager, Operations Manager and Other Recruitment 2026 for 10 Posts
On 17th November 2026 , Time : 13:06:45 in [Recruitment - Vacancy]
HLL Lifecare Limited for 10 posts under Chief Manager, Operations Manager and Other Posts. HLL Chief Manager, Operations Manager and Other has been re… Read more ....
NewEMRS Teaching & Non Teaching Recruitment 2026 for 16 Posts
On 17th November 2026 , Time : 11:42:51 in [Recruitment - Vacancy]
Eklavya Model Residential School, Makhan, Mao Maram, Senapati District, Manipur (EMRS) for 16 posts under Teaching & Non Teaching Posts. EMRS Teaching… Read more ....
NewNLC India Executive Recruitment 2026 for 145 Posts
On 17th November 2026 , Time : 11:30:36 in [Recruitment - Vacancy]
NLC India Limited (NLCIL) for 145 posts under India Executive Posts. NLC India Executive has been released Date 20th November 2026 to 19th December 20… Read more ....

About Author

Author

Leave a comment