📚 Exam by Category
▾
Teaching Exams · Recruitment - Vacancy

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने पीजीटी सहित 2855 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

On 05th September 2022, Time : 13:05:34 Entered By : RV Panwar

<< Back
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने पीजीटी सहित 3120 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन 
 
झारखंड के उन कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर हैं जो सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams)की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे युवाओं के लिए बेहद काम की खबर है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (Jharkhand Staff Selection Commission) ने टीजीटी (TGT) और पीजीटी (PGT) के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स (Candidates) आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 25 अगस्त 2022 से हो चुकी है. 

खास तारीखें (Important Dates)
 
आवेदन की शुरुआती तारीख 25 अगस्त 2022
आवेदन की आखिरी तारीख 23 सितंबर 2022
अप्लीकेशन फीस भरने की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2022
अप्लीकेशन एडिट करने की तारीख 29 सितंबर से 1 अक्टूबर 2022

पदों का विवरण (Vacancy Details ) :
 
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा टीजीटी और पीजीटी के कुल 3120 पदों पर भर्ती की जाएगी. जिसमें से टीजीटी (TGT) के 718 और पीजीटी (PGT) के 2137 पद  तथा 265 पद बैकलाग के शामिल है इस प्रकार कुल 3120 पदों पद भर्ती की जाएगी.

योग्यता (Education Qualification) :
 
TGT- उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट और बी.एड बी.ई.एल.एड होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास झारखंड TET/ CTET का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
 
PGT- उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में ओबीसी कैटेगरी के लिए 50% अंकों और एससी / एसटी कैटेगरी के लिए 45% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit) :
उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। अन्य वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क (Application Fee) :
सामान्य कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.
एससी/एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए 50 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया है. 
चयन प्रक्रिया (Selection Process) :
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें (How to Apply)
योग्य उम्मीदवार जो शिक्षक बनना चाहते हैं, वह झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://jssc.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

 
IMPORTANT LINK
 

JSSC TGT, PGT Exam Mock Test
 

Available Now

JSSC TGT, PGT Question Paper & MCQ
 

Available Now

JSSC TGT, PGT Syllabus
 

Available Now

Related Posts

NewUPESSC Assistant Professor Commerce Exam Pattern 2026 – Syllabus, Strategy
On 17th November 2026 , Time : 11:44:39 in [Exam Pattern]
Master UPESSC Assistant Professor Commerce exam pattern, syllabus, and preparation tips. Get complete guide for 2026 success at Toppersexam.com.… Read more ....
JMI Non Teaching Recruitment 2026 for 85 Posts
On 16th November 2026 , Time : 13:10:54 in [Recruitment - Vacancy]
Jamia Millia Islamia (JMI) for 85 posts under Non Teaching Posts. JMI Non Teaching has been released Date 12th November 2026 to 11th December 2026 at … Read more ....
HP TET Special Educator Syllabus 2026 Guide & Preparation Tips
On 16th November 2026 , Time : 11:34:52 in [Syllabus]
Complete guide to HP TET Special Educator syllabus for 2026. Get subject-wise topics, exam pattern, and proven preparation tips. Start your exam prep … Read more ....
UPESSC Assistant Professor Geography Syllabus 2026: Complete Guide
On 14th November 2026 , Time : 13:13:57 in [Syllabus]
Prepare for UPESSC Assistant Professor Geography exam with complete syllabus, exam pattern, and strategy. Get latest updates and preparation tips now!… Read more ....

About Author

AuthorRV Panwar

Leave a comment