📚 Exam by Category
▾
Teaching Exams · Recruitment - Vacancy

शिक्षक भर्ती बोर्ड त्रिपुरा ने स्पेशल एजुकेटर के 200 पदों पर निकली वैकेंसी

On 28th April 2022, Time : 10:56:28 Entered By : RV Panwar

<< Back
शिक्षक भर्ती बोर्ड त्रिपुरा ने स्पेशल एजुकेटर के 200 पदों पर निकली वैकेंसी
 
शिक्षक भर्ती बोर्ड, त्रिपुरा (TRBT) ने शिक्षा विभाग के तहत विशेष शिक्षक के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवश्यक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आज यानी 27 अप्रैल 2022 से इस पद लिए आवेदन जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 मई 2022 है।इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल स्पेशल एजुकेटर (एसटीएसई) के कुल 200 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 104 पद, अनुसूचित जाति के लिए 34 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 62 पद आरक्षित हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां
 
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत 27 अप्रैल 2022
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 मई 2022
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि- 10 मई 2022
एसटीएसई की तिथि 2 जून 2022
एडमिट कार्ड 18 से 23 मई 2022

रिक्तियों का विवरण :
 
इस भर्ती अभियान के जरिए त्रिपुरा में 200 स्पेशल एजुकेटर पदों को भरा जाएगा. कुल 200 में से 104 रिक्तियां अनारक्षित श्रेणी के लिए, 34 एससी के लिए और 62 एसटी के लिए हैं.

शैक्षणिक योग्यता :
 
इन पदों के लिए आरसीआई से मान्यता प्राप्त संस्थान से 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीएड (स्पेशल एजुकेशन) की डिग्री या समकक्ष के साथ ग्रेजुशन या पोस्ट ग्रेजुएट हो. बंगाली या कोकबोरोक का ज्ञान होना वांछनीय है. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को योग्यता परीक्षा के अंकों में 5% तक की छूट दी जाएगी.

आयु सीमा :
 
उम्मीदवारों की ऊपरी आयु 11 अप्रैल को 40 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को पांच वर्ष की छूट है.

आवेदन शुल्क :
अनारक्षित वर्ग के लिए परीक्षा शुल्क 300 रुपये है. वहीं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये है. 
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट्स के आधार पर किया जाएगा.
जानें- कैसे करना है आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट trb.tripura.gov.in. पर जाएं।
2. Apply Online" पर क्लिक करें।
3. आवेदन फॉर्म आपके सामने होगा।
4. मांगी गई जानकारी भरें।
5.जरूरी डॉक्यूमेंट्स सबमिट करें।
6. अब फॉर्म को सबमिट कर लें।

Related Posts

NewUPESSC Assistant Professor Commerce Exam Pattern 2026 – Syllabus, Strategy
On 17th November 2026 , Time : 11:44:39 in [Exam Pattern]
Master UPESSC Assistant Professor Commerce exam pattern, syllabus, and preparation tips. Get complete guide for 2026 success at Toppersexam.com.… Read more ....
JMI Non Teaching Recruitment 2026 for 85 Posts
On 16th November 2026 , Time : 13:10:54 in [Recruitment - Vacancy]
Jamia Millia Islamia (JMI) for 85 posts under Non Teaching Posts. JMI Non Teaching has been released Date 12th November 2026 to 11th December 2026 at … Read more ....
HP TET Special Educator Syllabus 2026 Guide & Preparation Tips
On 16th November 2026 , Time : 11:34:52 in [Syllabus]
Complete guide to HP TET Special Educator syllabus for 2026. Get subject-wise topics, exam pattern, and proven preparation tips. Start your exam prep … Read more ....
UPESSC Assistant Professor Geography Syllabus 2026: Complete Guide
On 14th November 2026 , Time : 13:13:57 in [Syllabus]
Prepare for UPESSC Assistant Professor Geography exam with complete syllabus, exam pattern, and strategy. Get latest updates and preparation tips now!… Read more ....

About Author

AuthorRV Panwar

Leave a comment