📚 Exam by Category
▾
More Exam · Interview

उत्तर मध्य रेलवे ने जूनियर टेक्निकल एसोसिएट सहित 20 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसें करें आवेदन

On 13th April 2022, Time : 14:32:52 Entered By : RV Panwar

<< Back
उत्तर मध्य रेलवे ने जूनियर टेक्निकल एसोसिएट सहित 20 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसें करें आवेदन
 
उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway) ने जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (JTA) पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार North Central Railway Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 18 अप्रैल 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 8 अप्रैल से शुरू की जा चुकी है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (सिविल) के कुल 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 8 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 5 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 3 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 2 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 2 पद शामिल हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि : 08 अप्रैल 2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 18 अप्रैल 2022
योग्यता :
 
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में न्यूनतम 60% अंकों के साथ डिप्लोमा या बैचलर्स डिग्री हो। जूनियर टेक्निकल एसोसिएट भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 33 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वेतन :
इस भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) के पदों पर चयनित ‘जेड’ क्लास उम्मीदवारों के हर महिने 25,000 रुपये, ‘वाई’ क्लास के लिए 27,000 प्रति माह और ‘एक्स’ क्लास के लिए चयनित उ्मिदवारों को 30,000 रुपये वेतन दिया जाएगा। 
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।‌
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
सभी योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrcpryg.org पर 18 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

Related Posts

WCL Clerk, Junior Data Entry Operator and Other Recruitment 2026 for 514 Posts
On 17th November 2026 , Time : 18:47:41 in [Recruitment - Vacancy]
Western Coalfields Limited (WCL) for 514 posts under Clerk, Junior Data Entry Operator and Other Posts. WCL Clerk, Junior Data Entry Operator and Othe… Read more ....
DLSA West Champaran Para Legal Volunteer Recruitment 2026 for 150 Posts
On 17th November 2026 , Time : 18:11:16 in [Recruitment - Vacancy]
District Legal Services Authority, West Champaran, Bettiah (DLSA West Champaran) for 150 posts under Para Legal Volunteer Posts. DLSA West Champaran … Read more ....
BBAU Data Collector, Data Analyst Recruitment 2026 for 12 Posts
On 17th November 2026 , Time : 13:32:21 in [Recruitment - Vacancy]
Babasaheb Bhimrao Ambedkar University (BBAU) for 12 posts under Posts. BBAU Data Collector, Data Analyst has been released Date 22nd November 2026 at … Read more ....
HLL Chief Manager, Operations Manager and Other Recruitment 2026 for 10 Posts
On 17th November 2026 , Time : 13:06:45 in [Recruitment - Vacancy]
HLL Lifecare Limited for 10 posts under Chief Manager, Operations Manager and Other Posts. HLL Chief Manager, Operations Manager and Other has been re… Read more ....

About Author

AuthorRV Panwar

Leave a comment