📚 Exam by Category
▾
More Exam · Recruitment - Vacancy

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर निकाली भर्ती, जाने पूरी डिटेल्स

On 16th June 2022, Time : 11:56:19 Entered By : RV Panwar

<< Back
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर निकाली भर्ती, जाने पूरी डिटेल्स
 
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, BHEL ने ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके तहत उम्मीदवारों से आधिकारिक वेबसाइट hwr.bhel.com पर ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जून 2022 से शुरू हो चुकी है एवं अप्लाई करने की लास्ट डेट 21 जून 2022 निर्धारित है. वहीं आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 28 जून 2022 निर्धारित है.

महत्वपूर्ण तिथियां
 
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 11 जून 2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2022
आवेदन पत्र व अनिवार्य दस्तावेजों की फोटो कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 28 जून 2022
लिखित परीक्षा की डेट 6 अगस्त 2022
चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी करने की डेट 24 अगस्त 2022
जॉइनिंग डेट 1 सितंबर से 7 सितंबर 2022

वेकेंसी डिटेल्स :
 
कुल 184 पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिसमें फिटर के 65, टर्नर के 19, मशीनिस्ट के 43, वेल्डर के 20, इलेक्ट्रीशियन के 26, ड्राफ्ट्समैन के 2, इलेक्ट्रॉनिक्स के 1, मोटर मकैनिक के 1, कारपेंटर के 1 एवं फाउंड्रीमैन के 6 पद शामिल हैं.

शैक्षिक योग्यता :
पदों के लिए 10वीं पास के साथ आईटीआई डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा :
भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार सभी वर्गों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है. वहीं अधिकतम आयु सीमा जनरल वर्ग के लिए 27 वर्ष, ओबीसी के लिए 30, एससी, एसटी के लिए 32 वर्ष निर्धारित है.
कैसे करें आवेदन
1. अप्रेंटिस इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर रजिस्टर करें।
2. भेल हरिद्वार की वेबसाइट hwr.bhel.com पर जाकर भर्ती के लिंक पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन पत्र पर क्लिक करें।
3. अब आवेदन पत्र भरकर, फोटो और अन्य डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
4. ऑनलाइन आवेदन की प्रिंट निकालकर नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर 28 जून 2022 तक डाक के माध्यम से भेजें।

Related Posts

WCL Clerk, Junior Data Entry Operator and Other Recruitment 2026 for 514 Posts
On 17th November 2026 , Time : 18:47:41 in [Recruitment - Vacancy]
Western Coalfields Limited (WCL) for 514 posts under Clerk, Junior Data Entry Operator and Other Posts. WCL Clerk, Junior Data Entry Operator and Othe… Read more ....
DLSA West Champaran Para Legal Volunteer Recruitment 2026 for 150 Posts
On 17th November 2026 , Time : 18:11:16 in [Recruitment - Vacancy]
District Legal Services Authority, West Champaran, Bettiah (DLSA West Champaran) for 150 posts under Para Legal Volunteer Posts. DLSA West Champaran … Read more ....
BBAU Data Collector, Data Analyst Recruitment 2026 for 12 Posts
On 17th November 2026 , Time : 13:32:21 in [Recruitment - Vacancy]
Babasaheb Bhimrao Ambedkar University (BBAU) for 12 posts under Posts. BBAU Data Collector, Data Analyst has been released Date 22nd November 2026 at … Read more ....
HLL Chief Manager, Operations Manager and Other Recruitment 2026 for 10 Posts
On 17th November 2026 , Time : 13:06:45 in [Recruitment - Vacancy]
HLL Lifecare Limited for 10 posts under Chief Manager, Operations Manager and Other Posts. HLL Chief Manager, Operations Manager and Other has been re… Read more ....

About Author

AuthorRV Panwar

Leave a comment