नटराज मन्दिर
नटराज मन्दिर तमिलनाडु का चिदम्बरम मन्दिर हैं । यह भगवान शिव का मन्दिर हैं । पौराणिक मान्यता के अनुसार शिव यहाँ "ऊँ" आकार में विराजमान हैं । इस मन्दिर में शिव की नटराज मूर्ति स्थापित हैं, जो भरतनाटयम नृत्य के कलाकारों के पवित्र स्थल के रूप में भी पूजित हैं । मन्दिर के केन्द्र और अम्बलम के सामने भगवान शिवकाम सुन्दरी ( पार्वती ) के साथ स्थापित हैं । मन्दिर परिसर में नृत्य परिसर एवं तालाब भी हैं । यहाँ प्रतिवर्ष नृत्य महोत्सव आयोजित किए जाते हैं । मन्दिर संगम युग में निर्मित हुआ, जिसे समय - समय पर कई वंश के शासकों ( पल्लव / चोल ) द्धारा जीर्णेद्धार कराया गया । मन्दिर का गोपुरम बारीक नक्काशी युक्त हैं । मन्दिर में पाँच आँगन ( प्रांगण ) हैं । यह मन्दिर शिव के पाँच क्षेत्रों में से एक माना जाता हैं ।