तेलंगाना
गठन 2 जून, 2014, राजधानी हैदराबाद, क्षेत्रफल 114840 वर्ग किमी, जनसंख्या 35194000, साक्षरता 66.50%, भाषा तेलगू एवं उर्दू, जिलो की संख्या 10, मुख्यमन्त्री के. चन्द्रशेखर राव, राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन
1. भारत के दक्षिण - पूर्वी भाग में स्थित है, जिसके पडोसी राज्य उतर में महाराष्ट्र एवं छतीसगढ, पश्चिम में कर्नाटक एवं दक्षिण में आन्ध्र प्रदेश व पूर्व में आन्ध्र प्रदेश एवं ओडिशा हैं ।
2. श्री कृष्णा समिति की रिपोर्ट के आधार पर 2 जून, 2014 को इस राज्य का गठन किया गया तथा प्रारम्भ में 10 जिले बना, गए, वर्तमान में यहाँ जिलों की संख्या 31 हो गई है जहाँ द्धिसदनीय विधानमण्डल बनाया गया है ।
3. यहाँ विधानसभा सदस्यों की संख्या 140 के अलावा 40 सदस्यीय विधानपरिषद की स्थापना की गई । लोकसभा के 17 सदस्य इस राज्य से है । यहाँ की मुख्य नदियों में मूसी, कृष्णा और गोदावरी हैं एवं कृष्णा तथा गोदावरी कारण तेलंगाना में सिंचाई की अच्छी सुविधा है ।
4. राज्य डोलोमाइट, मैंगनीज, रासयनिक उत्पादों, रबड उघोग के अलावा सिंगरैनी कोयला निक्षेप से समृद्ध है ।
5. हस्तशिप उघोग, जेसे - बिदरी शिल्प, बंजारा शिल्प, डोकरा धातु शिल्प, कांस्य ढलाई के लिए प्रसिद्ध है ।
6. राजकीय वृक्ष जम्मी चेटटू ( खेजडी ) तथा राजकीय फूल तेगण्डू पुवु, राजकीय फल आम, राजकीय पशु हिरण ( जिंका ), राजकीय पक्षी पाला दित्रा ( इण्डियन रोलर ) तथा राजकीय खेल कबडडी है ।
7. तेलंगाना का सालारगंज म्यूजियम एशिया का सबसे बडा संग्रहालय है ।